{"_id":"6a4ffbf1659007b36e067776","slug":"person-hit-by-a-motorcyclist-dies-while-being-taken-to-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-197994-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते मौत
Fri, 10 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। ऊना–धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियाड़ा में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय कमलजीत सिंह निवासी गांव परसाली की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने के आरोपी बाइक सवार विशाल सिंह निवासी गांव दियाड़ा जिला ऊना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलजीत बुधवार शाम को अपने परिजनों के साथ हम्बोली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। लड़के की बारात के साथ धुसाड़ा स्थित सरगम पैलेस जाने की तैयारी में दियाड़ा में सड़क किनारे खड़े थे।
इसी दौरान बड़ूही की ओर से तेज रफ्तार से आए एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल कमलजीत सिंह को परिजनों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की सुपुर्दगी कर पोस्टमार्टम करवाया तथा बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटना में शामिल बाइक चालक का पता लगाया। उसकी पहचान विशाल सिंह निवासी गांव दियाड़ा की गई और उसे पूछताछ के लिए थाना अंब लाया गया।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दियाड़ा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके चालक की पहचान वाहन नंबर एवं स्थानीय लोगों की मदद से कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।