{"_id":"623f5e7afed70e413137fd57","slug":"person-died-in-a-road-accident-in-tahlival-una-news-sml403769596","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा टाहलीवाल ट्रक यूनियन के पास हुआ, जहां एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान विकास कुमार (42) पुत्र मोती लाल निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ निवासी विकास कुमार शुक्रवार देर रात लगभग 10:15 बजे टाहलीवाल से अपने स्कूटर से घर के लिए जा रहा था। जब वह टाहलीवाल ट्रक यूनियन के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार और गलत दिशा में आए एक कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में विकास कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी कार सवार की पहचान जसवीर सिंह निवासी भांगला तहसील नंगल, पंजाब के रूप में हुई।
सड़क दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति व उसकी पत्नी को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से कार चलाने का मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।