फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Permanent houses will be built for 865 eligible families of 43 panchayats of Bangana.

Una News: बंगाणा की 43 पंचायतों के 865 पात्र परिवारों के बनेंगे पक्के मकान

Sun, 15 Sep 2024 03:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 15 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Permanent houses will be built for 865 eligible families of 43 panchayats of Bangana.
राकेश राणा
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की 43 पंचायतों के 865 पात्र परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 865 पात्र परिवारों 1.30 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। यह राशि तीन किस्तों में मिलेगी।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्त वर्ष 2024-2025 में प्रदेश के लिए एक साथ 92,364 घर मंजूर कर दिए हैं। 31 मार्च 2024 तक मिले 17,188 घर भी इसका हिस्सा होंगे। हर घर के लिए तीन किस्तों में 1.30 लाख की राशि मिलेगी। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन करने वाली 46 पंचायतों में से 43 पंचायतों के 865 पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। क्षेत्र की तीन पंचायतों को इस योजना के तहत पात्र परिवारों को अभी लाभ का इंतजार करना पड़ेगा। इसमें छपरोह में आचार संहिता, रायपुर मैदान में तकनीकी खामी और दोबड़ पंचायत के आवेदन में कुछ डाटा लंबित चल रहा है।
विज्ञापन

---
देवेंद्र भुट्टो ने जताया आभार
लठियाणी (ऊना)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत परिवारों को मकानों की स्वीकृति मिली है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताते हैं। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। विपक्ष को प्रधानमंत्री ने यह साबित भी कर दिया कि हिमाचल प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों के परिवारों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकानों की स्वीकृति मिलना अपने आप में गरीब परिवारों को बहुत बड़ा लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed