फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Permanent female doctor posted in Dehlan PHC

Una News: देहलां पीएचसी में स्थायी महिला डॉक्टर तैनात

Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Permanent female doctor posted in Dehlan PHC
मैहतपुर (ऊना)। देहलां स्थित पीएचसी में पिछले डेढ़ महीने से खाली चल रहे डॉक्टर के पद पर सरकार ने तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद सरकार ने एक महिला डॉक्टर श्वेता कतरोनिया की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मिलते ही उक्त महिला डॉक्टर ने पीएचसी देहलां में कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को बिना उपचार करवाए ही स्थानीय सीएचसी से लौटना पड़ रहा था और मजबूरी में मरीजों को सीएचसी बसदेहड़ा अथवा जोनल अस्पताल ऊना जाकर इलाज करवाना पड़ रहा रहा था। स्थानीय पीएचसी में चिकित्सक न होने के चलते ओपीडी शून्य हो चुकी थी। ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भी इस मामले में भरसक प्रयास किए हैं, बावजूद इसके शिमला में बैठे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी सरकार के आदेशों पर संजीदा नजऱ नहीं आ रहे थे। स्थानीय पीएचसी महज एक क्लीनिक शॉप की तरह बन चुकी थी, जहां केवल प्राथमिक उपचार के नाम पर मरहम पट्टी तक ही हो पा रही थी।
विज्ञापन


इस संंबंधी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामपाल शर्मा ने कहा कि पीएचसी देहलां में एक महिला डॉक्टर की तैनाती के आदेश हुए हैं, और उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed