Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People went on a shopping spree on Dhanteras, with business reaching Rs 45 crore.

Una News: धनतेरस पर लोगों ने की बंपर खरीदारी, 45 करोड़ रुपये का कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
People went on a shopping spree on Dhanteras, with business reaching Rs 45 crore.
ऊना। धनतेरस पर ऊना जिला में लोगों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर सर्राफा और बर्तन सहित अन्य क्षेत्रों में बंपर खरीदारी की है। धनतेरस पर जिले में 45 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। बाजारों में तिल धरने के लिए जगह नजर नहीं आई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में ही दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की 25 करोड़ की खरीद लोगों ने इस शुभ अवसर पर की है। वहीं 20 करोड़ के तकरीबन सराफा, बर्तन सहित अन्य क्षेत्र में कारोबार हुआ है। इस शुभ दिन पर लोगों ने सराफा बाजार में चांदी के सिक्के और पायलों की खरीदने को तवज्जो दी है। सोने के गहनों की भी खरीद की है, इसके मुकाबले चांदी की ज्यादा खरीद की गई है। वहीं धनतेरस पर लोगों ने बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की है। जिसमें पीतल, तांबा सहित अन्य धातुओं से निर्मित बर्तनों की खरीद की गई है। भले ही इस बार 20 फीसदी विभिन्न धातुओं के बर्तनों के दामों में वृद्धि हुई है और 30 प्रतिशत का ऑफर भी लोगों को लुभाने के लिए दिया है और लोगों ने विभिन्न प्रकार की सामान की खरीद के ऊपर उपहार का भी खूब फायदा उठाया है। जिले के विभिन्न बाजारों में ऊना शहर के अलावा अंब, गगरेट, चिंतपूर्णी, बडूही, मैहतपुर, संतोषगढ़, हरोली, दुलैहड़, बंगाणा, लठियाणी सहित अन्य कस्बाें में धनतेरस को लेकर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही। स्थिति इस कदर नजर आई की चंडीगढ़ ऊना धर्मशाला मार्ग भी कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही से पूरी तरह पैक नजर आया और लोगों की अत्यधिक भीड़ के आगे पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं भी गौण दिखाई। लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


धनतेरस पर बाजार में खासी भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने चांदी के सिक्कों की खरीद को तवज्जों दी, तो वही बर्तन के दुकानों में भी तांबे, पीतल सहित अन्य धातुओं की बर्तनों की खरीद की।
विज्ञापन

- प्रिंस राजपूत, प्रधान, व्यापार मंडल ऊना



जिले में विभिन्न प्रकार के व्यापारिक क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये का कारोबार होने का आकलन लगाया गया है। समूचे प्रदेश में 1200 करोड़ का कारोबार विभिन्न क्षेत्रों में हुआ है। भले ही हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है लेकिन उसका कम असर धनतेरस की खरीदारी पर देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल



इस बार धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है। शुभ मुहूर्त में लोगों ने विभिन्न बर्तनों की खरीद को शुभ मानते हुए खरीद की है। महंगाई का असर ज्यादा खरीदारी पर पड़ता नजर नहीं आया है।
-रघु पुरी, महासचिव, व्यापार मंडल शहरी इकाई



धनतेरस पर लोगों ने चांदी की खरीद को तवज्जो दी है और ज्यादा लोगों ने सिक्के चांदी के खरीदे हैं। सोने के कम ही आभूषण धनतेरस पर लोगों ने खरीदे हैं। इस बार 1920 रुपये तोला चांदी और 1,34,000 तोला 22 कैरट सोने का दाम रहा।

-श्याम हांडा, उपप्रधान, स्वर्णकार संघ


दो पहिया वाहनों की धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है। 170 गाड़ियां डिलिवर की हैं और 50 और बुकिंग हुई है। जिला के बाकी अन्य कंपनियों के शोरूम में भी 140 से अधिक दो पहिया वाहन बिकने का अनुमान है।
-अभिषेक गुप्ता, एमडी, लालसिंगी स्थित एमएच हांडा शोरूम

धनतेरस पर 100 गाड़ियां डिलिवर हुई है जबकि 50 नई बुकिंग भी की गई है। अन्य विभिन्न कंपनियों के शोरूम में भी गाड़ियों की खरीद लोगों ने की है।
- नितिन शर्मा, जीएम, कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed