फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People upset due to poor condition of Tahliwal-Bathri road

टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क खस्ता हालत होने से लोग परेशान

Sat, 16 Jul 2022 08:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
People upset due to poor condition of Tahliwal-Bathri road
र्मिण के कुछ समय बाद ही टाहलीवाल-बाथड़ी मार्ग पर पड़े गड्ढे। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल से बाथड़ी तक की सड़क पिछले चार महीनों से खस्ता हालत में है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा बारिश होने के बाद सड़क पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो जाती है।
इस कारण दोपहिया वाहनों से बाथू-बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। हल्की सी बारिश होने के बाद सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। जानकारी के अनुसार जिस कंपनी को टाहलीवाल से लेकर बाथड़ी तक रोड बनाने का ठेका दिया गया है, उन्होंने लगभग दो महीने पहले सत्संग घर बाथू से लेकर बाथड़ी तक सड़क बनाई। हैरत की बात यह है कि वह सड़क भी इस कम समय में जगह-जगह से टूट चुकी है और कई जगह गड्ढे पड़ गए हैं। आलम यह है कि दो महीने के अंदर ही नए रोड में पैच लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि सड़क बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी को निजी कारणों के चलते काम रोकना पड़ा, लेकिन अब सड़क बनाने को लेकर जो भी गतिरोध थे उनका समाधान हो गया है। टाहलीवाल से लेकर बाथू तक की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करके पूरा किया जाएगा। जहां से नई सड़क टूटी है, वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने घरों और दुकानों का पानी सड़क पर छोड़ रखा है। कहा किस टूटी सड़क का मरम्मत कार्य भी जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed