फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people of una district facing problem due to increasiong of temprature

मार्च में जून का अहसास, पारा 37 डिग्री के पार

Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
people of una district facing problem  due to increasiong  of temprature
ऊना में दोपहर के समय गर्मी के दौरान मुहं ढककर जाती युवती। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में गर्मी जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। चटक धूप लोगों को मार्च महीने में ही जून की गर्मी का एहसास कराने लगी है। मंगलवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी बढ़ने से लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी की मार का यही आलम रहा तो तापमान जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। लोगों का कहना है कि मार्च माह में ही प्रचंड गर्मी का होना हैरान करने वाला है। चिंताजनक बात यह भी है कि अभी आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों के लिए दुविधा वाली बात यह भी है कि दिन की प्रचंड गर्मी के बाद शाम के समय अचानक ठंडक लौट रही है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिला में गर्मी अभी और बढ़ेगी। बारिश के पूर्वानुमान को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले लोगों को लगातार बढ़ रहे तापमान को लेकर खुद को तैयार रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed