फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People lodged protest against the proposed park and building construction of Mata Chintapurni

Una News: माता चिंतपूर्णी के प्रस्तावित पार्क और भवन निर्माण पर लोगों ने दर्ज करवाया विरोध

Sat, 21 Jun 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
People lodged protest against the proposed park and building construction of Mata Chintapurni
अंब (ऊना)। सिद्ध चलेहड़ के वार्ड चार में जिला प्रशासन और मंदिर न्यास माता चिंतपूर्णी के प्रस्तावित पार्क और भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज करवाया है। इस संबंध में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अंब सचिन शर्मा (आईएएस) से मिला। लोगों का कहना था कि जिस जगह पर पार्क और भवन निर्माण करने की बात की जा रही है, उस जगह पर तत्कालीन धूमल सरकार की ओर से 1950 में मालिकों को मालिकाना हक देकर मालिकों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल दर्ज करवाए थे। उसके बाद कांग्रेस सरकार ने यह इंतकाल रिव्यू कर दिए।जिस कारण सिद्ध चलेहड़ के किसान जिला न्यायालय ऊना में 1950 के भूमि मालिकों का हक पाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। स्टे होने के बावजूद उक्त भूमि पर कोई सरकारी निर्माण करना नियमों की अवहेलना है। स्थानीय निवासी जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, विजय कुमार, सुरजीत सिंह, राज कुमार, विनोद कुमार, मोहित, अनिल किशन कुमार, उर्मिला देवी, शुक्ला देवी, सरिता, आशा, सुनीता, राजकुमारी, संतोष कुमारी, सुदेश, रामन, रक्षा देवी ने वर्तमान सरकार से मालिकों को मालिकाना हक देने की पुरजोर मांग उठाई है। इस बारे एसडीएम सचिन शर्मा का कहना है कि फिलहाल विवादित भूमि पर कोई निर्माण कार्य विचाराधीन नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed