{"_id":"6206aa7b36557b5456513e92","slug":"people-face-oroblme-in-una-hospital-due-to-doctors-strike-on-friday-una-news-sml399322790","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी के बाहर बैठे रहे मरीज, डॉक्टर की ताकते रहे राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी के बाहर बैठे रहे मरीज, डॉक्टर की ताकते रहे राह
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पेन डाउन हड़ताल के चलते ओपीडी में डॉक्टर के आने का इंतजार करते मरीज व अ?
- फोटो : Una
ऊना। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : शुक्रवार सुबह 9.15 बजे। अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ लगती गैलरी में मरीजों की भीड़ उमड़ी है। ओपीडी के दरवाजे बंद हैं। बाहर खड़े मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं। दरवाजे खोलने पर खाली कुर्सी दिखी।
सुबह करीब दस बजे क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर डॉक्टर एकत्रित हुए और मांगों की अनेदखी पर रोष जताया है। उधर, ओपीडी के बाहर बैठे मरीजों ने बताया कि वह सुबह से चिकित्सकों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
करीब 10.20 बजे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित गायनी ओपीडी के बाहर महिला मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। देखते ही देखते काफी संख्या में महिला मरीज गायनी ओपीडी के बाहर जुट गईं। चेकअप के लिए पहुंची महिलाएं चिकित्सकों के इंतजार में बैठी दिखीं। दूसरी तरफ जरनल ओपीडी के बाहर में मरीज 11 बजे तक मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
करीब 11.35 बजे एक चिकित्सक ने जरनल ओपीडी का रुख किया लेकिन, ओपीडी के अपने कक्ष में नहीं बैठे। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने इंतजार कर रहे मरीजों को बताया कि थोड़ी देर बाद ही चिकित्सक ओपीडी में बैठेंगे। उधर, इस दौरान अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चलती रहीं। चिकित्सकों के इंतजार में बैठे मरीज आपस कह रहे थे कि अगर उन्हें चिकित्सकों की हड़ताल का पता होता तो अस्पताल में देरी से आते।
जखेड़ा से आए तीमारदार बताया कि उनके रिश्तेदार का ऑपरेशन वीरवार को हुआ है। पट्टी खुलवाने के बाद डॉक्टर ने चेकअप के लिए शुक्रवार को बुलाया था। हड़ताल के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस से डॉ. मंजू बहल ने कहा कि चिकित्सकों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं।