फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People caught a thief who was running away after stealing brass utensils.

Una News: पीतल के बर्तन चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

Thu, 18 Sep 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
People caught a thief who was running away after stealing brass utensils.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। उपमंडल नंगल के गांव कलित्रा में सुनील कुमार के घर में चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर नंगल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक से चोरी किए गए पुराने पीतल के बर्तन और चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दिनदहाड़े सुनील कुमार के पुत्र योगराज के घर में घुसा और घर से कई पुराने पीतल के बर्तन चोरी कर मोटर साइकिल से भाग गया। लेकिन, ग्रामीणों की नजर से वह बच नहीं सका। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर झोपड़ बस्ती के पास पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। उसके कब्जे से पीतल के 32 बर्तन बरामद किए गए। न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायाधीश ने आरोपी सलम को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने चोर की गिरफ्तारी और बर्तन बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सलम का ड्रग टेस्ट भी किया गया, जिसमें वह नशे का आदी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed