फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People are suffering from dry cough and high fever due to fluctuations in weather.

Una News: मौसम में उतार-चढ़ाव से सूखी खांसी और तेज बुखार की जकड़ में आ रहे लोग

Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from dry cough and high fever due to fluctuations in weather.
ऊना अस्पताल में ईलाज के लिए आए हुए लोग।संवाद
बड़ों से लेकर बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हैं बुखार और खांसी के मामले
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में 50 से अधिक मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे
स्वास्थ्य विभाग ने कहा- बाहरी खाने से करें परहेज, अभी सर्दी को न लें हल्के में

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला में मौसम को लेकर तेजी से आ रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बड़ों से लेकर बच्चे सूखी खांसी और तेज बुखार की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रतिदिन करीब 100 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिन्हें सूखी खांसी व तेज बुखार की शिकायत है।
जानकारी के अनुसार जिले में सुबह और रात के समय सर्दी का प्रकोप है तो दोपहर को धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में कई लोग सर्दी को हल्के में लेने लगे। इसके साथ बाहरी खानपान के कारण लोग संक्रामक खांसी और बुखार की जकड़ में आने लगे हैं। वीरवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में बच्चों की ओपीडी से लेकर जनरल मेडिसिन ओपीडी और वार्ड में कई मरीज सूखी खांसी और बुखार की चपेट में आने के बाद पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को डॉक्टर दवा के साथ कम से कम तीन दिन आराम करने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लोग गर्म कपड़े पहनना न छोड़ें। दोपहिया वाहन चलाते समय सिर, हाथ व पैरों को सर्द हवाओं की चपेट में न आने दें। इसके साथ ही लोगों को बाहरी खाने व फास्ट फूड न खाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

एमएस क्षेत्रीय अस्पताल संजय मनकोटिया ने बताया कि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। कहा कि तेज बुखार और खांसी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों को आवश्यक दवा के साथ जरूरी परामर्श भी दिए जा रहे हैं। कहा कि वायरल बुखार के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों से उचित दूरी बनाकर रखें ताकि कोई और इसकी चपेट में न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed