{"_id":"5820a91d4f1c1bc932b37571","slug":"people-are-in-afraid-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
leopard
क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा सहित आधा दर्जन गांवों में लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार रात अंबेहड़ा के त्यार में रत्नी देवी की गौशाला के समीप भी लोगों ने तेंदुए को देखा, जिससे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोग ग्राम पंचायत प्रधान डीहर बलदेव सिंह, अशोक शर्मा, राज कुमारी, नीलम कुमारी, तिलक राज, जसपाल सिंह आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर, रामगढ़धार के रेंज अधिकारी रत्न कश्यप ने बताया कि मामले को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन