फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners express anger over pending payments as government demands release of 46 months' DA arrears

Una News: 46 माह का डीए एरियर जारी करे सरकार, लंबित भुगतान पर पेंशनर्स का फूटा गुस्सा

Thu, 07 May 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:12 AM IST
विज्ञापन
Pensioners express anger over pending payments as government demands release of 46 months' DA arrears
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड गगरेट की मासिक बैठक बुधवार को दौलतपुर चौक में संघ के प्रधान राम पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रभर से पहुंचे पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों और आर्थिक देनदारियों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई तथा शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहली जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन तथा जीपीएफ जैसी लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। पेंशनर्स ने सरकार से इन सभी लंबित भुगतानों को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने की मांग की।
संघ के मुख्य प्रेस सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2024 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की अतिरिक्त किस्त जारी की जा चुकी है लेकिन हिमाचल प्रदेश के पेंशनर्स को अभी तक 46 माह के डीए एरियर का इंतजार है। जुलाई 2023 से जनवरी 2024 तक की डीए किस्तों का भुगतान लंबित रहने से पेंशनर्स में भारी रोष है।
विज्ञापन


बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर्स को संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता मूल पेंशन में जोड़े जाने की मांग को भी दोहराया गया। पेंशनर्स ने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed