फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners are ready to fight every battle: Kanwar

हर लड़ाई लड़ने के लिए पेंशनर तैयार : कंवर

Thu, 29 May 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Pensioners are ready to fight every battle: Kanwar
रोशन लाल चौधरी की मिली पेंशनर्स संघ खंड ऊना की कमान
विज्ञापन

पेंशनरों के मेडिकल बिलों का नहीं हो रहा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पेंशनर्स संघ खंड ऊना के चुनाव वीरवार को होटल पारस में हुए। इसकी अध्यक्षता ऊना खंड के प्रधान रोशन लाल चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर और गगरेट खंड के प्रधान रामपाल शर्मा ने बतौर चुनाव पर्यवेक्षक अपनी भूमिका निभाई। इसके अलावा हिमाचल पेंशनर्स संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश भारद्वाज विशेष रूप से बैठक में मौजूद रहे। सर्वसम्मति से रोशन लाल चौधरी को प्रधान, शिवकुमार धीमान को महासचिव, राजेंद्र कुमार धीमान को वरिष्ठ उपप्रधान व रामपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पेंशनरों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य वित्त सचिव ओम राज कंवर ने बताया कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं। लेकिन, हर बार आश्वासन मिलने के अलावा कुछ नहीं हो पाया है। पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। जबकि, सरकार यह बयान दे रही है कि मेडिकल बिलों को लेकर सरकार ने 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। धरातल पर मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पेंशनरों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे इसको बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर्स एकजुट हैं तथा भविष्य में अगर सरकार पेंशनरों के हितों पर ध्यान नहीं देती है तो पेंशनर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर खंड ऊना के पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed