फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners are demanding their rights from the government: Rana

सरकार से पेंशनर्स मांग रहे अपना हक : राणा

Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pensioners are demanding their rights from the government: Rana
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई ऊना की बैठक जिला अध्यक्ष हरमेश सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला महामंत्री डीडी वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सुखचंद भट्टी व वरिष्ठ उप प्रधान केसी सैणी आदि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स सरकार से केवल अपना हक मांग रहे हैं लेकिन सरकार पेंशनरों से बातचीत करने के लिए भी अभी तक आगे नहीं आई है। कहा कि सरकार छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान जल्द करे। साथ ही डीए की लंबित किस्तों का भुगतान किया जाए। लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्तों की अदायगी, जेसीसी का गठन करने सहित 5.10.14 प्रतिशत का लाभ मूल पेंशन में जमा करने की मांग की गई। कहा कि अगर 15 सितंबर तक सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो 20 सितंबर को शिमला में होने वाले प्रदर्शन के लिए पेंशनर पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान डीएस चौधरी, महेंद्र शर्मा, मेहर सिंह चंदेल, अजमेर चंदेल, अशोक ठाकुर, रामस्वरूप, जगत राम, प्रताप सिंह, दिलवाग सिंह. रमेश जसवाल, शशि बाला शर्मा, सोमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed