फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners are angry over non-payment of pension, arrears and financial benefits

Una News: पेंशनरों में पेंशन, एरियर और वित्तीय लाभ न देने पर आक्रोश

Sun, 08 Feb 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pensioners are angry over non-payment of pension, arrears and financial benefits
ऊना में पूर्व एचआरटीसी कर्मी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए।संवाद
हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना की मासिक बैठक में उठाया मसला
विज्ञापन

कहा, अन्य विभागों में किया जा चुका है एरियर का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना की मासिक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों ने पेंशन, एरियर और अन्य वित्तीय लाभ न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनवरी 2016 से नए वेतनमान के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अन्य विभागों में एरियर का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 7 फरवरी तक भी भुगतान नहीं किया गया है। यह पेंशनरों के साथ घोर अन्याय है। बैठक में जिला प्रधान सुभाष चंद और महासचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि प्रबंधन और सरकार की ओर से पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो राज्य कार्यकारिणी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महासचिव सतपाल शर्मा ने बताया कि इस माह राज्य कार्यकारिणी की बैठक बैजनाथ में आयोजित की जा रही है, जिसमें आगामी संघर्ष की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में तेलराम, हरनाम सिंह, राजपाल, रामनाथ, नरेश कुमार, बलवीर सिंह, चनण सिंह, विजय कुमार, बलदेव चंद, रूमेल सिंह, सूरतराम, मलकीत सिंह, वृज कुमार, हेमराज सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed