फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Peeplu fair will be full of cultural programs

Una News: पीपलू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगेगा तड़का

Mon, 17 Jun 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Jun 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Peeplu fair will be full of cultural programs
उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल पीपलू मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।संवाद
विधायक विवेक शर्मा करेंगे तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

मेले में एक दिन में तीन बार होगी साफ़ सफाई : सोनू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने जिला स्तरीय पीपलू मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। मेले में स्वच्छता की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना ने ली है।
मेला स्थल में एक दिन में तीन बार सफाई होगी। वहीं, तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का तड़का लगेगा। उपमंडल अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि मेले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाए, ट्रैफिक की वजह से किसी भी आम व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि 17 जून को मुख्य अतिथि विवेक शर्मा (विक्कू) विधायक कुटलैहड़, विशिष्ट अतिथि विधायक गगरेट राकेश कालिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर शामिल होंगे, जबकि विशेष कलाकारों में डॉ. गगन सिंह, रोहित बोहरा, कुसुम जस्सी के साथ स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

18 जून को मुख्य अतिथि सुदर्शन सिंह बबलू विधायक चिंतपूर्णी, अध्यक्षता विवेक शर्मा (विक्कू) विधायक कुटलैहड़, विशिष्ट अतिथि सतपाल रायजादा पूर्व विधायक ऊना, वरिंद्र धर्मानी उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी होंगे। विशेष कलाकारों में अनुज शर्मा, ममता भारद्वाज, सौरभ शर्मा के साथ स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 19 जून को मुख्यतिथि राजेश धर्माणी मंत्री टाउन व कंट्री प्लानिंग, आवास प्रबंध, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण होंगे, जबकि अध्यक्षता विवेक शर्मा (विक्कू) विधायक कुटलैहड़ करेंगे और विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुमार पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार एवं पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जतिन लाल उपायुक्त ऊना, राकेश सिंह पुलिस अधीक्षक ऊना, अविनाश कपिला महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिरकत करेंगे। इस दौरान विशेष कलाकारों में दीपेश राही, संजीव दीक्षित, राखी गौतम, मोहित गर्ग के साथ स्कूली बच्चे और फनी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री थाना प्रभारी अनिल कुमार तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार के साथ अन्य विभागों से आए कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed