फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pedestrian was hit by a car while crossing the road, died in hospital

Una News: सड़क क्रॉस करते राहगीर को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian was hit by a car while crossing the road, died in hospital
त्यूड़ी का मामला, पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत त्यूड़ी में सडक़ क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद व्यक्ति की क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी रामपुरा, जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक चालक बग्गा सिंह निवासी बठिंडा, पंजाब अपने परिचालक जगजीत सिंह के साथ राजस्थान से सीमेंट लेकर त्यूड़ी पहुंचे थे। शनिवार रात्रि को सीमेंट उतारने के बाद ट्रक को साफ करने के उपरांत हाथ-मुंह धोने सड़क पार नल के पास गया। वहीं, वापस ट्रक की ओर आते समय जैसे ही जगजीत सिंह सडक़ क्रॉस करने लगा, तो ऊना की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने जगजीत सिंह को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में घायल ट्रक परिचालक को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान जगजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed