{"_id":"6890b954a950aeb2440c8594","slug":"pay-the-pending-installments-of-da-soon-union-una-news-c-93-1-una1002-161357-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए की लंबित किस्तों का जल्द करो भुगतान : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए की लंबित किस्तों का जल्द करो भुगतान : संघ
विज्ञापन
पांच किस्तों का भुगतान न करने पर पेंशनरों में जताई नाराज़गी
हिम आंचल पेंशनर संघ अंब की मासिक बैठक में मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर संघ अंब की मासिक बैठक सोमवार को स्थानीय देवी मंदिर परिसर में संघ के खंड प्रधान कैलाश चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने केंद्र और राज्य सरकार से लंबित डीए की किस्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। संघ प्रधान कैलाश चंद ने बताया कि जुलाई 2023 से जुलाई 2025 तक की कुल पांच डीए किस्तें अभी तक जारी नहीं की गई हैं, जिससे पेंशनरों में भारी नाराजगी है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, जीपीएफ और जीआईएस जैसी देय सुविधाओं का भुगतान अभी तक लंबित है। महासचिव देवराज शांडिल ने बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि पेंशन भोगी बुजुर्गों को अपनी बीमारी का इलाज खुद के खर्चे पर कराना पड़ रहा है। उनके लाखों रुपये के मेडिकल बिल विभागीय दफ्तरों में फाइलों के बीच धूल फांक रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने पेंशनरों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की भी मांग रखी। बैठक में योगराज धीमान, जगदीश राम, रामजी दास जस्सल, तरसेम लाल, ब्रह्मदास, दौलत राम, रतन, ईश्वर दास बस्सी, जीआर चौधरी, रोशन लाल, लेखराज, रामदास बस्सी, गोरख राम, अजय कुमार, मोहिंदर सिंह, रशपाल सिंह, बलवंत सिंह, कर्मचंद, पूर्ण सिंह, कुलदीप चंद, केसी. शर्मा, ओमदत्त, बक्शीश सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, बलदेव ठाकुर, ओपी भारद्वाज और विजय कुमार शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।