{"_id":"67c056f575c1f04a210b62af","slug":"patwari-and-kanungo-sangh-submitted-memorandum-to-mukesh-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-147248-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पटवारी एवं कानूनगो संघ ने मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पटवारी एवं कानूनगो संघ ने मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन
Fri, 28 Feb 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Feb 2025 05:40 AM IST
विज्ञापन
जिला से प्रदेश कैडर करने का जताया विरोध
प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में सामूहिक अवकाश पर चल रहे पटवारी और कानूनगो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। पटवारी एवं कानूनगो संघ जिला ऊना के प्रधान रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से कांगड़ में मिला। रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के 22 फरवरी 2025 को पटवारी एवं कानूनगो कर्मचारियों के सेवा संवर्ग को जिला स्तरीय से राज्य स्तरीय करने के बारे में जो अधिसूचना जारी हुई है।
उसके विरोध में उप मुख्यमंत्री महोदय को संघ की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। ध्यान रहे कि प्रदेश कैडर करने के बाद जिला के पटवारी और कानूनगो लगातार फैसले का विरोध कर रहे हैं। पटवारी एवं कानूनगो ने 27 फरवरी तक सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया गया। यही नहीं संघ ने सरकार को चेताया कि अगर 27 फरवरी तक राज्य कैडर को लेकर सरकार ने कोई पुनर्विचार नहीं किया तो पटवारी एवं कानूनगो 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
पटवारी एवं कानूनगो संघ जिला ऊना के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि हमारी ओर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष विरोध दर्ज करवाया गया है। इसे लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया, इसका हल जल्द होने की उम्मीद है। बता दें कि जिलेभर के पटवारी और कानूनगो सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे लोगों को अपने जरूरी कार्य निपटाने में भारी परेशानी हो रही है। लोग तहसील कार्यालयों के प्रतिदिन चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय लोगों में सुखदेव, अरविंद सैनी, सुरिंद्र कुमार, अजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार और विभाग के आपसी विवाद में आम जनता परेशानी उठा रहे हैं। इसे लेकर ठोस रणनीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के अवसर पर पटवारी एवं कानूनगो संघ हरोली इकाई के प्रधान कमल देव, महासचिव पंकज कुमार, उपप्रधान युद्धवीर सिंह, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, कानूनगो सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, राकेश कौशल, सुनीता देवी व पटवारी मनजोत सिंह, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, मोहित सैनी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।