{"_id":"68e8ef4ffb83b33d7909a812","slug":"patwar-khana-to-be-opened-in-singa-village-of-haroli-deputy-chief-minister-announced-una-news-c-93-1-una1002-168393-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली के सिंगा गांव में खोला जाएगा पटवार खाना, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली के सिंगा गांव में खोला जाएगा पटवार खाना, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
हरोली उपमंडल के सिंगा गांव के दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निह
- फोटो : reasi news
कहा- सिंगा मैदान के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
दंगल समिति को दी 51 हजार की अनुदान राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के सिंगा गांव में पटवार खाना खोलने की घोषणा की है। वे वीरवार शाम सिंगा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।
उपमुख्यमंत्री ने दंगल समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगा के खेल मैदान के विकास कार्य पर एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। अगले वर्ष होने वाले दंगल आयोजन तक मैदान तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने सिंगा गांव में रेन शेल्टर के निर्माण की घोषणा की, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र के लिए नई पेयजल योजना और रामलीला मैदान में डंगा निर्माण की मांगों को भी स्वीकृति दी। युवाओं की सुविधा के लिए उन्होंने सिंगा में ओपन एयर जिम स्थापित करने की घोषणा भी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक खेलों और कुश्ती की समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक खेलों को नया जीवन मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी में अनुशासन, जोश और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है। दंगल समिति के अध्यक्ष जगदीश राणा, ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान गुरदेव सिंह, दंगल समिति के उपप्रधान सूबेदार जगजीत सिंह एवं सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।