फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Passengers were feeding bananas to monkeys

Una News: यात्री बंदरों को खिला रहे थे केले, बस का काटा चालान

Tue, 17 Dec 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Dec 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Passengers were feeding bananas to monkeys
बीच सड़क बस रोककर बंदरों को केले डालते श्रद्धालु। -संवाद
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने सोमवार को सड़क के बीचो-बीच बंदरों को केले खिलाने पर पंजाब नंबर की एक निजी बस का चालान काटा है। यह बस पंजाब से चिंतपूर्णी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर आई थी।
विज्ञापन


जब बस मुबारिकपुर की ओर लौट रही थी तो सप्तदेवी मंदिर के पास चालक ने सड़क के बीच गाड़ी रोक दी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने बंदरों को केले डालने शुरू कर दिए। इससे सड़क पर दर्जनों बंदर दौड़ने लगे, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही हादसे का खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने तुरंत कार्रवाई की और बस का 1,000 रुपये का चालान काट दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर बंदरों को खाना डालने से वे सड़क पर दौड़ने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। इसी के चलते चालक के खिलाफ कार्रवाई करके बस का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed