फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Party workers along with the Education Minister formed a concrete front at Nangal Dam.

Una News: शिक्षा मंत्री के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने नंगल डैम पर लगाया पक्का मोर्चा

Fri, 02 May 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Party workers along with the Education Minister formed a concrete front at Nangal Dam.
नंगल डैम के समीप धरन्ने पर बैठे पंजाब के शिक्षा मंत्री व अन्य। संवाद
कहा-अतिरिक्त पानी की एक भी बूंद नहीं देंगे हरियाणा को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी की ओर से केंद्र सरकार के दबाव में हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने की घोषणा के बाद मामला काफी गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ नंगल डैम पुल पर ही धरने पर बैठ गए। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और नंगल डैम के कंट्रोल गेटों की तरफ जाने वाले गेट पर ताला लगा दिया ताकि ऊपर जा कर कोई पानी के गेट न खोल सके। हालांकि, बीबीएमबी का कर्मचारी पानी के गेट खोलने ऊपर जाने लगा था जिसे रोक दिया गया। इस मौके पर नंगल, नूरपुर बेदी, कीरतपुर साहिब, चमकोर साहिब थानों से पुलिस फोर्स के अलावा एंटी रेपिड फोर्स के जवान भी तैनात किए गए। शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब के पास हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए एक भी बूंद नहीं है। आने वाले दिनों में धान की फसल की बिजाई होने वाली है। इसके लिए काफी पानी की जरूरत भी होती है। उन्होंने दो टूक कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पानी प्रयोग कर चुका है और पंजाब सरकार केंद्र सरकार के दबाव में आने वाली नही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी की रक्षा करना उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed