फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Party-backed candidates arrived to file their nomination papers along with MLAs.

Una News: विधायकों के साथ परचा भरने पहुंचे पार्टी समर्थित उम्मीदवार

Sat, 09 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 09 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Party-backed candidates arrived to file their nomination papers along with MLAs.
ऊना। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बजने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद चुनाव के मैदान में उतरे कई उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस बार के पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जिला परिषद उम्मीदवारों के साथ संबंधित पार्टी के विधायक और बड़े नेता भी नामांकन प्रक्रिया में उनके साथ खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऊना विधानसभा क्षेत्र के रायपुर, देहलां और टक्का वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह शक्ति के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस मौके पर जिला परिषद प्रत्याशियों में रायपुर वार्ड से बिंदु शर्मा और चताड़ा वार्ड से अनु ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विकास में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वहीं दूसरी तरफ टक्का जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका के नेतृत्व में पर्चा दाखिल करने पहुंचे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed