फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Parking will be paved in Regional Hospital Una, will get rid of mud

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पक्की होगी पार्किंग, कीचड़ से मिलेगा छुटकारा

Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Parking will be paved in Regional Hospital Una, will get rid of mud
वर्तमान में स्थल कच्चा होने के चलते लोगों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

बरसात के दौरान जगह-जगह जमा होता है कीचड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को पक्की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पार्किंग के कच्चे स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। करीब 13 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इससे लोगों को कीचड़ में वाहन पार्क करने से छुटकारा मिलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य सुविधाओं को भी मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में रोजाना जिलेभर से 600 से 700 मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके अलावा तीमारदारों का आना-जाना भी अस्पताल में रहता है। ऐसे में अस्पताल में बनी पार्किंग भी कम पड़ जाती है। लोगों को अस्पताल परिसर के समीप टीबी सेंटर के आसपास कच्चे स्थान पर मजबूरी में वाहन पार्क करने पड़ते हैं। यह जगह ऊबड़-खाबड़ होने के चलते वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही बारिश होने पर यहां कीचड़ जमा हो जाता है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है और लोगों के कपड़े भी कई बार खराब हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अब अस्पताल प्रबंधन कच्ची जगह पर पेवर लगाने का कार्य करेगा। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। कच्चे रास्ते से ही कई बार आपातकाल वार्ड में मरीज की मौत होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भी शव को शव गृह तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान कच्ची जगह समतल न होने के चलते शव को ले जाने में भी परेशानी होती है।

कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के समीप पार्किंग की कच्ची जगह पर पेवर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर करीब 13 लाख का बजट खर्च होगा।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed