फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Park becomes bar, no one will ask

Una News: पार्क बना मधुशाला, कोई नहीं पूछने वाला

Mon, 11 Nov 2024 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Park becomes bar, no one will ask
ऊना के एमसी पार्क में फेंकी राशब की खाली बोतलें। -संवाद
ऊना। धीरे-धीरे शहर शराबियों के गिरफ्त में आता जा रहा है। इन दिनों शराब के शराबियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे चोरी छिपे किसी एकांत जगह की तलाश कर वहां शराबनोशी करने वाले बेवड़े अब सरेआम प्याले छलका रहे हैं। इन पर नकेल कसने के जिम्मेदार लोग स्वयं ही मानो नशे में हैं। शराबियों के बुलंद हौसले के चलते इस प्रकार के दृश्य शहर में आम दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ऊना का मुख्य पार्क मधुशाला बनता जा रहा है। ऊना शहर के एमसी पार्क में शाम होते ही रोजाना जाम छलकने लगते हैं। नशेड़ी शराब की खाली बोतलों को इधर-उधर फेंक रहे हैं। मगर नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। हालांकि नगर परिषद ने पार्क में चौकीदार की तैनाती कर रखी है, लेकिन नशेड़ियों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त पार्क शहर के बीचोंबीच स्थित है। ऐसे में पार्क में सुबह शाम लोग सैर करने के लिए परिवार सहित आते हैं। इसके अलावा पार्क में लगे झूलों के कारण बच्चों के खेलने के लिए पहुंचते हैं। मगर शाम होने के बाद पार्क में नशेड़ियों के ढेरा डालने से बच्चों और बुजुर्गों का टहलना भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला मेरे ध्यान में आया है। इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। -ईं. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed