{"_id":"671eb19791b3938a2d0229e6","slug":"paralympic-star-nishad-met-the-chief-minister-una-news-c-93-1-ssml1048-136803-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुख्यमंत्री से मिले पैरालंपिक स्टार निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुख्यमंत्री से मिले पैरालंपिक स्टार निषाद
Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के पैरालंपिक स्टार निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में सिल्वर और चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड की पुरस्कार राशि को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
निषाद कुमार ने बताया कि हिमाचल भवन दिल्ली में शुक्रवार दोपहर को वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले। जहां उन्होंने पेरिस पैरालंपिक के लिए इनामी राशि तीन करोड़ और चीन में आयोजित किए गए पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए तीन करोड़ रुपये इनामी राशि को लेकर मुख्यमंत्री से बात की। निषाद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि इसके लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। आगामी छह नवंबर को उन्हें यह पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष नियमानुसार नौकरी दिए जाने का भी मामला उठाया।