फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   panchyat election.

समस्या हल करो, वरना चुनावों का बहिष्कार

Fri, 18 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, (ऊना)
ब्यूरो/ अमर उजाला, (ऊना) Updated Fri, 18 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 अन्यथा लोगों ने पंचायत चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। दस वर्षों से सरकार आवास बस्ती से नौ रुपये रखरखाव के लिए प्रतिमाह लेती थी। जिसे अब तीन सौ गुणा बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है। जो हिमुडा आवास बस्ती के लोगों के साथ अन्याय है।

 लोगों ने कहा कि बंगाणा की हिमुडा आवास बस्ती के लोगों को बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने के कारण बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में कालोनी में पानी न आने से लोगों को टैंकरों में पानी लाना पड़ता है। न ही आवास बस्ती की सड़कें अच्छी हैं और न ही बस्ती में रोशनी की व्यवस्था है।
विज्ञापन


 लोगों ने मांग की है कि सरकार या विभाग इन बढ़ेहुए किराये की अदायगी वापस ले। नहीं तो बस्ती के सभी परिवार पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे। अगर फिर भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो बस्ती के लोग सुपर हाईवे रोड पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। हिमुडा आवास बस्ती के प्रधान मदन गोपाल वोहरा ने बताया कि कालोनी के सभी परिवारों की तरफ से एक ज्ञापन प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है तो मजबूरन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र रॉयल, राजेंद्र ठाकुर, सुभाष सोनी, लक्की सोनी, दिनेश खत्री, राकेश कुमार शर्मा, आरबी राणा, अशोक जसवाल, पुष्पा जसवाल, तिलक राज वंटा के अलावा कालोनी के सभी परिवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed