{"_id":"6837231a6670d021410e6dd8","slug":"panchvati-park-will-be-built-in-barnoh-with-a-cost-of-34-lakhs-una-news-c-93-1-una1002-154962-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बरनोह में 34 लाख से निर्मित होगा पंचवटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बरनोह में 34 लाख से निर्मित होगा पंचवटी पार्क
विज्ञापन
बरनोह में विधायक विवेक शर्मा 34 लाख से निर्मित पंचवटी पार्क का उद्घाटन के दौरान पूजा अर्चना कर
- फोटो : मदर एथीना स्कूल में हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन। स्रोत: स्कूल
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन
बोले- जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता,
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बरनोह गांव में 34 लाख से निर्मित पंचवटी पार्क का उद्घाटन विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया। विवेक शर्मा ने कहा कि 29 लाख विधायक निधि और शेष 15 लाख संसद निधि से स्थानीय पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे है। उद्घाटन समारोह में शर्मा ने कहा कि यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए एक उपयोगी और सुंदर स्थान साबित होगा। जहां बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पार्क केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामुदायिक मेलजोल को बढ़ावा देने का एक जरिया भी बनेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनकी विधायक निधि से कुल 29 लाख रुपये के अन्य विकास कार्य भी पंचायत में प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त 15 लाख रुपये सांसद निधि से भी पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन निधियों का सही उपयोग सुनिश्चित किया गया है ताकि जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके। विवेक शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी आवश्यक सेवाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर पार्टी नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।