फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchkarma will be done with Shirodhara Yantra in Ayurvedic Hospital

आयुर्वेदिक अस्पताल में शिरोधारा यंत्र से होगा पंचकर्मा

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panchkarma will be done with Shirodhara Yantra in Ayurvedic Hospital
ऊना। आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्मा करने के लिए अब आधुनिक शिरोधारा यंत्र का प्रयोग किया जाएगा। वर्तमान समय में पुराने शिरोधारा यंत्र का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें तापमान के पैमाने को बार बार बदलना पड़ता है। जिससे समय में अधिक लगता है। आधुनिक शिरोधारा यंत्र स्थापित होने से पंचकर्मा के दौरान तापमान को बार बार बदलने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब लोगों का आधुनिक शिरोधारा यंत्र के माध्यम से पंचकर्मा किया जाएगा। आयुष विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू पंचकर्मा करने में पहले की अपेक्षा कम समय लगेगा और कर्मचारियों को भी पंचकर्मा के दौरान प्रयोग होने वाले रसायन को बार-बार अलग अलग तापमान में गर्म या ठंडा करने की समस्या से निजात मिलेगी। आयुर्वेदिक अस्पताल में करीब एक लाख की लागत से नया शिरोधारा यंत्र स्थापित किया जाना है। पंचकर्म विधि से कफ, रक्तचाप, मधुमेह, नजला, जुकाम, एलर्जी का इलाज होता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि नया शिरोधारा यंत्र स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---
यह है पंचकर्मा के लाभ
रोगी के शरीर में रक्त को संतुलित कर संचालित करता रहता है। मशीन में डालकर पांच विधियां स्नेहम, स्वेदन, वमन, विरेचन और बस्ती से शरीर को रोग मुक्त किया जाता है। इस विधि से रोगी के शरीर में नई स्फूर्ति, रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed