फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayats of Dhar region are getting drinking water for the third day

Una News: धार क्षेत्र की पंचायतों में तीसरे दिन मिल रहा पीने का पानी

Wed, 19 Mar 2025 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayats of Dhar region are getting drinking water for the third day
आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में सप्लाई नहीं हुई सुचारु
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेताया, व्यवस्था न सुधरी तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में धार क्षेत्र की करीब आठ से दस पंचायतों में पीने का पानी तीसरे दिन आ रहा है। विभाग इस बात से अनजान है कि ग्राम पंचायत जोल, सोहारी टकोली, अम्बेहड़ा धीरज के करीब 35 से 40 गांवों में पीने के पानी की सप्लाई तीसरे दिन की जा रही है। रणबीर सिंह गांव अम्बेहड़ा राम किशन का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में आज तक पीने के पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो पाई है। गांव में एक वाटर टैंक बनाया गया है। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक टैंक में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो पाई। अमन कुमारी निवासी भलौण का कहना है कि विभाग में तैनात फील्ड के कर्मचारियाें के कहने से उन्होंने लगभग 30 हजार रुपये का खर्च पाइप बिछाने में किया। आज तक उनके यहां पीने का पानी उपलब्ध नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हफ्ते में 2 से 3 बार एसडीओ अंब से इस मामले में शिकायत की जाती है लेकिन पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। जल शक्ति विभाग के जेई भी मीठी मीठी बातें करके चले जाते हैं। आज तक सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि हफ्ते में तीन दिन ही पीने का पानी उपलब्ध हो पाता है। कुलदीप, अमनदीप, तीर्थ राम, अजय कुमार, कर्ण सिंह का कहना है कि अगर पानी की सप्लाई सुचारु रूप से न हुई तो विभाग के प्रति आंदोलन किया जाएगा। जल शक्ति विभाग सेक्शन चौकीमन्यार के जेई रमेश चंद का कहना है कि मामला ध्यान में है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। एसडीओ अंब नीरज धीमान का कहना है कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से है। इन पंचायतों से पीने के पानी को लेकर मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही कोई फोन आया है। फिर भी फील्ड से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed