फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar launched wrestling in Gaun

पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गौंस में कुश्ती का किया शुभारंभ

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar launched wrestling in Gaun
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर पीर गौंस दंगल का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को क्षेत्र के पीर गौंस दंगल का शुभारंभ किया। कोरोना के चलते दो साल बाद पीर गौंस में दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि सितंबर 2022 तक पीर गौंस का भव्य मंदिर बनकर तैयार किया जाएगा। इस परिसर को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। कुल 11 करोड़ मंदिर और इसके सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में 5.07 करोड़ खर्च कर मंदिर बनाया जाएगा। इसके उपरांत दूसरे एवं तीसरे चरण में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे चरण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण करने के लिए लगभग छह करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पीर गौंस क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं तैयार की जाएंगी। पीर गौंस मंदिर परिसर में ईको पार्क भी बनाया जाएगा। यहां दुकानें, सराय, पार्किंग, तालाब की व्यवस्था की जाएगी। परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीर गौंस मंदिर में पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचते हैं। गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का ट्रायल सफल रहा है। यहां जल्द जल क्रीड़ाओं का व्यावसायिक स्तर पर आयोजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग खेल के लिए पिपलू तथा घरवासड़ा को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, तहसीलदार राहुल शर्मा, बीडीओ यशपाल सिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed