फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat secretaries protested against being assigned the task of animal census

Una News: पंचायत सचिवों ने पशु गणना का कार्य सौंपे जाने पर जताया विरोध

Mon, 21 Apr 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Apr 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries protested against being assigned the task of animal census
टाहलीवाल (ऊना)। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिवों से पशुओं की जनगणना करवाने के फैसले का पंचायत सचिव संघ ने विरोध किया है। संघ ने मांग की है कि यह कार्य पशुपालन विभाग के कर्मचारियों से करवाया जाए, क्योंकि यह उन्हीं के कार्यक्षेत्र से संबंधित है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष विनोद कोहली ने कहा कि सरकार का यह निर्णय तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशु गणना एक तकनीकी कार्य है, जिसे पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से ही करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत में पशु औषधालय मौजूद हैं, जहां विभागीय कर्मचारी कार्यरत हैं।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव पहले से ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की कई योजनाओं को लागू करने, उनका लेखा-जोखा रखने और विकास कार्यों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इसके अलावा चुनाव, जनगणना, सामाजिक सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान और पंचायत स्तरीय बैठकों में भी उनकी भागीदारी अनिवार्य होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कोहली ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के कई पंचायत सचिव दो-दो पंचायतों का कार्यभार संभाल रहे हैं। ऐसे में जब वह पहले से ही अत्यधिक कार्यभार से दबे हुए हैं, तो उन पर पशु गणना जैसा अतिरिक्त कार्य डालना उनके कार्य निष्पादन की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर सरकार ने अपना निर्णय वापिस नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पंचायत सचिव संघ ने पंचायती राज विभाग व प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि पशु गणना का यह कार्य शीघ्र पशुपालन विभाग को सौंपा जाए, ताकि पंचायत सचिव अपनी नियमित जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed