{"_id":"69a08fef9494cdd85a005544","slug":"panchayat-community-center-to-be-built-at-beaton-with-rs-115-crore-una-news-c-93-1-una1002-183027-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीटन में 1.15 करोड़ रुपये से बनेगा पंचायत सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीटन में 1.15 करोड़ रुपये से बनेगा पंचायत सामुदायिक केंद्र
Fri, 27 Feb 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
माननीय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी द्वारा पंचायत घर वीटन का शिलान्यास करते हुए । विभाग
दुलैहड़ (ऊना)। ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला हैं और पंचायत सामुदायिक केंद्र ग्रामीण विकास गतिविधियों के सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करते हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हरोली विधानसभा की ग्राम पंचायत कुंगड़त में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री द्वारा कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 33 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है जबकि दूसरे तल का निर्माण कार्य दूसरे चरण में किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने लगभग 1.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीटन पंचायत सामुदायिक केंद्र भवन की आधारशिला भी रखी। इस भवन में पंचायत प्रधान कक्ष के अतिरिक्त आधुनिक मीटिंग हॉल, ग्रामसभा सभागार, लोकमित्र केंद्र तथा पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे पंचायत कार्यों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इस मौके पूर्व विधायक बिलासपुर सदर बंबर ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रमोद कुमार, बीटन के प्रधान सोमनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विकास का केंद्र बनकर उभर रहा बीत क्षेत्र
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली का बीत क्षेत्र तीव्र गति से विकास के केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां ट्रैफिक पार्क, 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर, 13.50 करोड़ रुपये की लागत से हेलिपोर्ट तथा 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर रोड़ा क्षेत्र एक आधुनिक एवं विकसित नगर के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल व्यवस्था सुदृढ़
अग्निहोत्री ने कहा कि लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीत एरिया फेज-2’ उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत स्वां नदी से जल उठाकर बीत एवं पालकवाह क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से वर्ष 2027 तक हरोली क्षेत्र को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न करने की दिशा में ठोस उपलब्धियां हासिल होंगी। इसके अतिरिक्त भवौर साहिब से भी पानी उठाने की योजना का कार्य प्रगति पर है।