फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchakarma facility will start soon in Ayurvedic Wellness Center Gangoti.

Una News: आयुर्वेदिक वेलनेस केंद्र गंगोटी में जल्द शुरू होगी पंचकर्म की सुविधा

Mon, 01 Apr 2024 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Panchakarma facility will start soon in Ayurvedic Wellness Center Gangoti.
आसपास की करीब एक दर्जन पंचायत को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
विज्ञापन

विशेषज्ञ की तैनाती के लिए भेजा जा चुका है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ग्रामीण स्तर पर आयुष विभाग की तरफ से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कदम उठाए गए हैं। इस कड़ी में उपमंडल अंब के तहत आयुष वेलनेस केंद्र गंगोटी में पंचकर्म की सुविधा शुरू करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आचार संहिता से पूर्व ही मरीजों को पंचकर्म की सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग से मंजूरी भी मिल चुकी है।
इसके अलावा केंद्र में अन्य सुविधाओं को शुरू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उपमंडल अंब के तहत आयुष विभाग के वेलनेस केंद्र गंगोटी के साथ लगते दूर दराज क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग की तरफ कुछ माह पूर्व ही उक्त केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया गया है। इस दौरान लोगों की तरफ से पंचकर्म व अन्य सुविधाएं शुरू करने की मांग उठाई गई थी। इस पर आगामी प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद लोगों को पंचकर्म की सुविधा का लाभ लेने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पडेंगे।
विज्ञापन

पंचकर्म के अलावा वेलनेस केंद्र में क्षार सूत्र, प्रयोगशाला की सुविधा प्रदान करने के लिए आगामी समय में प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बता दें कि गंगोटी क्षेत्र के साथ उपमंडल के राजपुर जस्वां, मसनोह, ज्वार, नैहरियां, मैड़ी सहित अन्य क्षेत्र भी जुड़े हुए हैं। अगर आगामी दिनों में पंचकर्म की सुविधा केंद्र में शुरू होती है तो क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
आयुष वेलनेस केंद्र गंगोटी में लोगों को पंचकर्म और अन्य सुविधाएं देने के लिए आचार संहिता से पहले ही प्रक्रिया चल रही है। इस सुविधा से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
डाॅ. ज्योति कंवर, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed