फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchakarma and Kshar Sutra facilities will be available in 72 dispensaries.

Una News: 72 डिस्पेंसरी में मिलेगी पंचकर्म और क्षार सूत्र की सुविधा

Fri, 22 Nov 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Panchakarma and Kshar Sutra facilities will be available in 72 dispensaries.
खास खबर
विज्ञापन

आयुष विभाग जिले में तैनात चिकित्सकों को देगा विशेष प्रशिक्षण
आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की विशेषज्ञ टीम करेगी प्रशिक्षित
आशुतोष डोगरा
ऊना। आयुष विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। ग्रामीणों के उनके घर के नजदीक की डिस्पेंसरी में पंचकर्म, कपिंग थेरेपी, जोंक थेरेपी, क्षार सूत्र की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा को शुरू करने के लिए डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की टीम ऊना में चिकित्सकों को चार दिन का प्रशिक्षण देगी। विभाग की तरफ यह सुविधा निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी।
जिले में पहली बार आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं। वर्तमान में जिलावासियों को पंचकर्म, क्षार सूत्र सहित अन्य आयुर्वेदिक पद्धतियों से उपचार करवाने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को ऊना आने जाने में परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब विभाग डिस्पेंसरियों में भी विभिन्न सुविधाएं शुरू करने जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जिले में तैनात चिकित्सकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यह प्रशिक्षण जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में 29 व 30 नवंबर तथा 19 व 20 दिसंबर को आयोजित होगा। 29 व 30 नवंबर को चिकित्सकों को क्षार सूत्र, कपिंग थेरेपी, जोंक थेरेपी व क्षार सूत्र को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 और 20 दिसंबर को पंचकर्म पर चिकित्सकों को विशेषज्ञ की टीम प्रशिक्षण देगी। विभाग की तरफ से आगामी समय में डिस्पेंसरियों में भी इन पद्धतियों को शुरू करने के लिए उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में यह सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में तैनात चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed