फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pakistan's ship shaped balloon found in Tatehra of Gagret, people scared

Una News: गगरेट के टटेहड़ा में मिला पाकिस्तान का जहाजनुमा गुब्बारा, सहमे लोग

Mon, 12 May 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's ship shaped balloon found in Tatehra of Gagret, people scared
गगरेट के टटेहड़ा में मिला गुब्बारा। स्रोत स्थानीय लोग
पेड़ में फंसे मिले गुब्बारे पर अंकित दिखा पीआईए और उर्दू में शब्द
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद रविवार सुबह उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में पाकिस्तान का जहाजनुमा गुब्बारा मिलने से लोग सहम गए। एक घर के समीप यह गुब्बारा पेड़ में फंसा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। पहले तो यह समझा जा रहा था कि गुब्बारे में कोई उपकरण लगा हो सकता है लेकिन पुलिस जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।जानकारी के अनुसार पहलगाम नरसंहार के बाद भारत-पाकिस्तान में उपजे तनाव के चलते आसमान में उड़ रही दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन से लोग पहले ही असहज महसूस कर रहे थे। युद्ध विराम की घोषणा के बाद रविवार सुबह टटेहड़ा गांव में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे ने लोगों को फिर से असहज कर दिया। पहले तो यह माना जाने लगा कि जासूसी के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से इसे छोड़ा गया। यह कोई उपकरण हो सकता है। गुब्बारे पर पीआईए अंकित था और उर्दू में भी कुछ लिखा था। गुब्बारा मिलने की खबर मिलते ही कई लोग उसे देखने के लिए आने लगे। घटना की जानकारी गगरेट पुलिस को भी दी गई। माहौल ठीक न होने के चलते पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मौका पर जाकर मुआयना किया। गुब्बारे में पुलिस को कोई उपकरण नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे कई गुब्बारे हिमाचल में कई स्थानों पर मिले हैं। लेकिन, भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुब्बारे को कब्जे में लेकर इसकी जांच की है। गुब्बारे में कोई उपकरण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed