फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Paharia Temple in Panjain, the temple echoed with the hymns of Baba.

Una News: पहाड़िया मंदिर पंजैन में बाबा के भजनों से गूंजा मंदिर

Thu, 26 Dec 2024 03:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Paharia Temple in Panjain, the temple echoed with the hymns of Baba.
जुटी भीड़, गद्दी नशीन बाबा अशोक ठाकुर ने गुनगुनाए भजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन गांव थानाखास में गद्दीनशीन बाबा अशोक ठाकुर ने बाबा के भजनों से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुधवार को पूजन के बाद मंदिर परिसर में श्री सत्य नारायण कथा हुई। उसके बाद मंदिर परिसर में कीर्तन दरबार सजा। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ होगा। दस बजे मंदिर परिसर में बाबा पहाड़िया के गुणगान का बड़ा कीर्तन दरबार सजेगा। इसमें पंजाब की बुलंद आवाज अश्वनी वर्मा बाबा पहाड़िया का गुणगान करेंगे। ग्यारह बजे बाबा पहाड़िया की सवारी निकलेगी। बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन थानाखास में सालाना तीन बड़े धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। जून माह में झंडा रस्म का एक सप्ताह तक धार्मिक कार्यक्रम चलता है। उसके बाद रक्षा बंधन के दिन 9 दिवसीय छत्र पूजन के बाद बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होता है। आठ दिन लगातार सैकड़ों भक्त नंगे पांव पैदल सफर करके बाबा का गुणगान करते हैं। तीसरा सबसे बड़ा कार्यक्रम 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मंदिर परिसर में होता है। बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैन के गद्दीनशीन अल्का ठाकुर ने बताया कि 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बाबा पहाड़िया मंदिर में होने वाले धार्मिक सम्मेलन में लगातार चार दिन अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर में हर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने, चायपान, ब्रेकफास्ट और ठहरने की विशेष व्यवस्थाएं रहेंगी। इसलिए प्रमुख सेवादार मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखेंगे।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed