फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pahari Dham served in the annual bhandara of Radhe Shyam Temple

Una News: राधे श्याम मंदिर के सालाना भंडारे में परोसी पहाड़ी धाम

Sun, 09 Feb 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Pahari Dham served in the annual bhandara of Radhe Shyam Temple
गगरेट (ऊना)। ऐतिहासिक श्री राधे श्याम मंदिर में रविवार को आयोजित वार्षिक भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया और आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया। महिला भजन मंडली की सदस्य बिमला देवी, मंजू शर्मा, सुषमा लखनपाल, अंजलि शर्मा, संतोष शर्मा, कविता, रेनू, पूनम, नीना, सोनिया, मधु, नेहा, संतोष कुमारी, ऊषा ने प्रभु का गुणगान किया। सुमधुर भजनों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। इस दौरान लोगों के लिए विशेष रूप से पहाड़ी धाम तैयार की गई। पारंपरिक व्यंजनों से सजी इस पहाड़ी थाली का भक्तों ने आनंद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सोनू पंडित, अर्षण जसवाल, विजय लखनपाल, रोहित लखनपाल, रिंकू लखनपाल, अंशु पुरी, अच्छू पुरी, जनक राज शर्मा, विकास शैंटू शर्मा, विकास कालिया, मनीष कौशल, अभय पूरी, शुभम कपूर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed