फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Paddy procurement will start from 15th in Takarla

टकारला में 15 से शुरू होगी धान की खरीद

Thu, 07 Oct 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from 15th in Takarla
ऊना। जिले की टकारला मंडी में धान की खरीद 15 अक्तूबर से शुरू होगी। घरद्वार पर ही खरीद सुविधा प्रदान करने के लिए प्रबंध किए गए हैं। टकारला के साथ टाहलीवाल में भी एक अन्य खरीद केंद्र स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। किसानों को अपना धान खरीद केंद्र पर बेचने के लिए सबसे पहले स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए एनआईसी ने https://hpappp.nic.in/ वेबसाइट तैयार की है। पंजीकरण 7 अक्तूबर से शुरू हो गया है। कृषि विभाग को इस वेबसाइट के माध्यम से किसानों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग किसानों को जागरूक भी करेगा। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि धान की खरीद के लिए पहले पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण आसानी से करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धान बेचने के इच्छुक सभी किसान सबसे पहले उपरोक्त वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed