फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oxygen plant will be set up in Una Hospital by the end of July

जुलाई अंत तक ऊना अस्पताल में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 24 Jun 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be set up in Una Hospital by the end of July
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में निमार्णाधीन में ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : Una
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जुलाई के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट की स्थापना के लिए निर्माण शुरू हो गया है। इसके बाद डीआरडीओ प्लांट की मशीनरी इसमें स्थापित करेगा।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में क्षेत्रीय अस्पताल के अंदर तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की मशीनरी स्थापित होने के बाद इसे पाइप से जोड़ा जाएगा। अस्पताल में 200 बेड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी। भविष्य में पाइप से ऑक्सीजन की सप्लाई निर्माणाधीन मातृ-शिशु अस्पताल को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश सरकार, केंद्र की सहायता से लगा रही है। पूरे हिमाचल प्रदेश में पीएम-केयर्स फंड से कुल 6 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगाया जा रहा है। इस प्लांट को शुरू करने के लिए 29 लाख से जनरेटर तथा 8 लाख से ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊना क्षेत्रीय अस्पताल को 300 बेड का बनाने का फैसला किया। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में 76 पद भरने को भी मंजूरी दी है। साथ ही मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार के इन फैसलों से जिला ऊना की जनता को आने वाले समय बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed