{"_id":"5e6134528ebc3ec5723dcf21","slug":"overloading-una-news-sml3266626197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड तूड़ी के ट्राली से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड तूड़ी के ट्राली से लगा जाम
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में जाम को खुलवाते हुए पुलिस कर्मी।
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में वीरवार को ओवरलोड तूड़ी की ट्राली ने पूरे बाजार में जाम लगा दिया। पुलिस को इस बाबत कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आलम यह रहा कि पुलिस को ट्राली को बाजार से क्रॉस करवाने आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को एक किलोमीटर तक मानों वीआईपी ट्रीटमेंट देनी पड़ी। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
स्थानीय व्यापारी मोहन लाल शर्मा, सतीश शर्मा, अमन कपाटिया, लकी, विनोद, अशोक ठाकुर ने बताया कि दिन के समय अकसर ओवरलोड वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। जाम से दुकानों को नुकसान हो रहा है। दुकानदारों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक तरफ बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी का मेला चल रहा है और पुलिस का पहरा होने के वावजूद ओवरलोड ट्राली बाजार में घुस गई। इस उसने पूरी सड़क घेर ली और चौपहिया वाहन क्रॉस करना तो दूर एक साइकिल क्रॉस करवाना मुश्किल हो गया।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भारी भरकम वाहनों के प्रवेश पर दिन के समय पूर्णतया रोक लगाई जाए। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने ओवरलोड ट्राली का 3500 रुपये का चालान काटा है। साथ ही भविष्य में दिन में ऐसे वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में ओवरलोड ट्राली बनी समस्या।