फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Over 13,000 cases of illegal mining, yet the practice continues unabated.

Una News: 13 हजार से ज्यादा अवैध खनन के मामले, फिर भी नहीं थमा खेल

Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Over 13,000 cases of illegal mining, yet the practice continues unabated.
ऊना। नदियों-खड्डों की सीना छलनी करने का सिलसिला कार्रवाई के बावजूद थम नहीं रहा है। वैध खनन के लिए नियम और निगरानी तंत्र मौजूद हैं लेकिन इनके बीच अवैध खनन और खनन सामग्री के गैरकानूनी परिवहन की गतिविधियां लगातार चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर कार्रवाई के बावजूद इसका सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले तीन वर्षों में 13,082 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 10,152 मामलों में 8.79 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है जबकि 2,930 मामले अब भी कार्रवाई की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की विभिन्न नदियों और नालों में 305 खनन पट्टे दिए गए हैं। इनसे एक अगस्त 2026 तक 302.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, अवैध खनन से जुड़े मामलों में कार्रवाई का आंकड़ा यह बताता है कि वैध खनन के समानांतर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन गतिविधियों को केंद्र के खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियंत्रित किया जाता है। प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए वर्ष 2015 में नियम अधिसूचित किए गए हैं। इन्हीं प्रावधानों के तहत विभाग की ओर से मामले दर्ज कर जुर्माना वसूली और अन्य कार्रवाई तो की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी अवैध खनन के मामलों कोई कमी नहीं आ रही है। पंजाब और हरियाणा से सटे प्रदेश के क्षेत्रों में अवैध खनन के अधिक मामले सामने आए हैं।




अवैध खनन के मामलों समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। इसमें यदि कोई ट्रैक्टर अवैध खनन सामग्री ले जाता पाया जाए तो उसका पांच हजार रुपये तक का चालान करने का प्रावधान है। इसके अलावा नदी या खड्ड में अवैध खनन करता पाया जाता है ताे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लगाई जाती है। -सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed