{"_id":"67b0a08ab7ffdca0340196bf","slug":"out-of-984-girls-155-won-the-field-of-constable-recruitment-una-news-c-93-1-una1002-146259-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 984 युवतियों में 155 ने फतह किया कांस्टेबल भर्ती का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 984 युवतियों में 155 ने फतह किया कांस्टेबल भर्ती का मैदान
विज्ञापन
पुलिस लाईन झलेडा़ में चल रही पुलिस भर्ती में भाग लेती युवतियां।स्रोत स्वयं
पुलिस लाइन झलेड़ा में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का समापन
शनिवार को 829 युवतियां बाहर हुईं, 575 गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतिम दिन युवतियों ने मैदान पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन 984 युवतियों ने ग्राउंड में रिपोर्ट की। इनमें से 155 युवतियां बढ़िया प्रदर्शन कर ग्राउंड टेस्ट पास करने में कामयाब रहीं। जबकि 829 युवतियां बाहर हो गईं। 575 गैरहाजिर रहीं। शनिवार को भर्ती प्रक्रिया के लिए 1559 युवतियों को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया गया था। एसपी राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन झलेड़ा में व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सुबह सात बजे युवतियों ने ग्राउंड में रिपोर्ट की। इसके बाद पुलिस भर्ती आरंभ हुई। क्रमवार युवतियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। युवाओं को ग्राउंड परीक्षा के लिए 100 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, 800 मीटर दौड़ प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
कोट
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन 155 युवतियों ने ग्राउंड टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। 984 युवतियों ने ग्राउंड में रिपोर्ट की थी। 575 युवतियां भर्ती प्रक्रिया में नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना।