फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Out of 1124, only 204 youth passed the physical efficiency test.

Una News: 1124 में मात्र 204 युवाओं ने उत्तीर्ण की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Out of 1124, only 204 youth passed the physical efficiency test.
ऊना के पुलिस लाईंन झलेडा़ में शारीरिक मापदडों से गुजरते हुए युवा।स्रोत स्वयं
पुलिस लाइन झलेड़ा में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का दूसरा दिन
विज्ञापन


भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 433 युवा गैरहाजिर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा जिला ऊना में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार के लिए 1557 युवाओं को आवेदन पत्र भेजे गए थे। इनमें से 1124 युवा इस प्रक्रिया में शामिल हुए। जबकि, 433 युवा गैरहाजिर रहे और 920 युवा शारीरिक दक्षता में अयोग्य घोषित किए गए। कुल मिलाकर दूसरे दिन की भर्ती प्रक्रिया में 1124 युवाओं में से केवल 204 ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा पास की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पूरा दिन पुलिस लाइन झलेड़ा में व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जिले के दूरदराज क्षेत्रों से युवक सुबह सवेरे ही पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचना शुरू हो गए। सुबह पांच बजे से सात बजे तक युवाओं के आने का सिलसिला जारी रहा। सात बजे पुलिस भर्ती आरंभ हो गई। आवेदक युवाओं को एक स्थान पर बैठाया गया। इसके बाद क्रमवार युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। युवाओं को ग्राउंड परीक्षा के लिए 100 मीटर दौड़, ऊंची व लंबी कूद, 1500 मीटर दौड़ प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। केवल 204 ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाए।
विज्ञापन

कोट
पुलिस लाइन झलेड़ा में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रक्रिया सुगम तरीके से आयोजित हो रही है। पहले दिन मंगलवार को जहां 1113 युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे। वहीं दूसरे दिन बुधवार को 1124 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया अनुशासित व कड़े निरीक्षण में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed