फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ORS and zinc corners will also be made in Anganwadi centers

Una News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बनाए जाएंगे ओआरएस और जिंक कॉर्नर

Fri, 14 Jun 2024 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
ORS and zinc corners will also be made in Anganwadi centers
एडीसी ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स से की बैठक, जिले में 5 साल तक के 39,205 बच्चों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

ऊना जिले में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 15 जून से
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल/क्षेत्रीय अस्पताल में ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इन कॉर्नर पर डायरिया/डिहाइड्रेशन के रोगों का निदान किया जाएगा।
वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर बनाए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को यहां डायरिया नियंत्रण को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में 15 से 30 जून तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में 5 साल एवं उससे कम आयु के 39,205 बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां दी जाएंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान आशा वर्कर 5 साल की आयु तक के बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। साथ ही वे क्षेत्र में किसी भी स्तर पर डायरिया रोग से ग्रस्त बच्चों को उचित निदान के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से जिले में अभिभावकों को बच्चों की देखभाल से जुड़ी अन्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान करेगा। वहीं, उन्हें बच्चों के दूध की बोतल को अच्छी तरह उबालकर इस्तेमाल में लाने, अपने एवं बच्चों के हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोकर ही उन्हें आहार देने को लेकर शिक्षित करने तथा अन्य खान-पान और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी दी जाएंगी। वहीं, बैठक में सीएमओ डाॅ. एसके वर्मा, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह, डायरिया नियंत्रण अभियान की जिला प्रभारी डॉ. रिचा, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता जरूरी
अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस पखवाड़े की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया, ताकि जिला की प्रत्येक पंचायत को डायरिया से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बैठक में जिला पंचायत अधिकारी को अभियान में पंचायतों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा और बाल विकास विभागों के अधिकारियों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत कवरेज तय बनाने को कहा।


जल स्त्रोतों की साफ सफाई के निर्देश
श्री गुर्जर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल योजनाओं तथा जल स्त्रोतों की साफ सफाई और क्लोरीनेशन जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि प्रदूषित जल की सम्भावनाओं को कम करके जलजनित रोगों पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता, शारीरिक सफाई और हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोने के महत्व के बारे में जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।


लोगों से सफाई का ध्यान रखने की अपील
इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले वासियों से जलजनित रोगों से बचाव के लिए दूषित पेयजल के सेवन से बचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल के सेवन से डायरिया जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed