फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Orders to solve complex problems within the stipulated time frame

Una News: जटिल समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में हल करने के आदेश

Sun, 13 Jul 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Orders to solve complex problems within the stipulated time frame
नंगल(ऊना)। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर ‘हमारा विधायक, हमारे बीच’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए, जबकि जटिल समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में हल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति को नौकरी नहीं दे सकती, लेकिन लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इस मौके पर डॉ. संजीव गौतम, दीपक सोनी, दया सिंह, रोहित कालिया, जसपाल ढाहे, सतीश चोपड़ा, पम्मू ढिल्लो सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed