फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Orders to maintain necessary records of mid-day meals in schools

Una News: स्कूलों में मिड-डे मील का जरूरी रिकॉर्ड बनाए रखने के आदेश

Tue, 08 Apr 2025 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Orders to maintain necessary records of mid-day meals in schools
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

कहा- सालभर का रिकॉर्ड तैयार करने में न बरतें लापरवाही
कोताही पाए जाने पर जिम्मेदार स्कूल प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील से जुड़े जरूरी रिकाॅर्ड को नियमित तैयार करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों को हिदायत दी गई है कि मिड-डे मील से जुड़े अतिरिक्त गैर जरूरी रिकाॅर्ड न रखें। जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखने में कोताही न बरती जाए। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए आदेश में कहा गया है कि बच्चों की संख्या के अनुसार ही मिड-डे मील पर होने वाले खर्च को तैयार किया जाए। इसमें पांचवीं कक्षा तक 5.45 रुपये प्रति विद्यार्थी और छठी से आठवीं तक 8.17 रुपये प्रति विद्यार्थी बजट निर्धारित किया गया है। स्कूलों को हिदायत दी गई है कि इस बजट के मुताबिक ही खर्च को निर्धारित किया जाए। अलग-अलग वस्तुओं जैसे तेल, चावल, दाल का अलग-अलग बिल न बनाएं। स्कूलों को जारी होने वाला बजट मिड-डे मील के लिए लगाए रजिस्टर के तहत ही दिया जाएगा।
बॉक्स
मिड-डे मील का बजट स्कूलों के लिए बना सिरदर्द
जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का बजट तय समय पर नहीं आने से संस्थानों का सिरदर्द बढ़ गया है। हर साल स्कूलों को छह महीने तक भी बजट जारी होने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार स्कूल प्रबंधकों को अपने स्तर पर ही जरूरी वस्तुओं की खरीद करनी पड़ती है। उधार पर राशन की खरीद की जाती है।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि मिड-डे मील को लेकर स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संस्थान तय मानकों के तहत ही प्रक्रिया पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही न करें ताकि समय रहते बजट जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed