{"_id":"676d3626a68463aaee0375c7","slug":"orders-to-keep-children-away-from-junk-food-in-kindergartens-una-news-c-93-1-ssml1048-141959-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाल वाटिकाओं में बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाल वाटिकाओं में बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के आदेश
विज्ञापन
बच्चों को आपात स्थिति से बचाव के लिए दिया जाएगा नियमित प्रशिक्षण
किसी संक्रमण से जूझ रहे बच्चे की बीमारी का भी रखना होगा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में संचालित बाल वाटिका (प्री प्राइमरी) स्कूलों में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बाल वाटिकाओं को संचालित करने वाले सभी स्कूलों को दी गई हिदायतों का पालन करने के लिए कहा गया है। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि बच्चों के खाने से लेकर उनके कक्षाओं में बैठने में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाए। बच्चों को जंक फूड बिल्कुल भी न दिया जाए और अगर कोई बच्चा किसी संक्रमण से जूझ रहा है तो उसकी बीमारी का पूरा रिकॉर्ड प्रबंधन को रखना होगा।
बाल वाटिकाओं के लिए जारी आदेश में विभाग ने स्पष्ट हिदायत दी है कि बच्चों के माता-पिता से मोबाइल नंबर जरूर रखें। बच्चों को आपातकाल से जुड़ी परिस्थितियों में अपने बचाव को लेकर नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जाए। बाल वाटिकाओं में पुलिस, दमकल विभाग, एंबुलेंस, अस्पताल के नंबर भी अंकित रखने होंगे। बच्चों की हर वर्ष दो बार स्वास्थ्य जांच करवाना भी संस्थान प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा। बाल वाटिकाओं में तैनात स्टाफ को रखने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन भी करवानी होगी। साथ ही पूरे वर्ष में संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली गतिविधियों सहित अन्य जरूरी रिकाॅर्ड को नियमित रूप से तैयार करने की हिदायत भी दी गई है।
विभाग और सरकार छोटे बच्चों की पढ़ाई व स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। इसके चलते बाल वाटिकाओं के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। वहीं, मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। इसकी जांच के लिए औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। संस्थान प्रबंधन किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।