फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Orders to demolish unsafe rooms in Kuriyala school

Una News: कुरियाला स्कूल में असुरक्षित कमरे गिराने के आदेश

Thu, 11 Sep 2025 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Orders to demolish unsafe rooms in Kuriyala school
ऊना। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला का निरीक्षण किया और भवन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के दो कमरे, एक शौचालय और चहारदीवारी असुरक्षित स्थिति में हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से असुरक्षित घोषित करते हुए हटाने (डिस्मेंटल) के आदेश जारी किए गए। इस मौके पर निरीक्षण टीम में पुष्पा रानी (नोडल अधिकारी, इंस्पायर), वरुण पाठक (सुपरिंटेंडेंट), कश्मीरी सिंह (सेक्शन ऑफिसर) एचपीपीडब्ल्यूडी, जेई विशाल तथा एसएमसी प्रधान रवि दास शामिल रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल तथा समस्त स्टाफ सदस्य निरीक्षण के समय मौजूद रहे। तक्खी ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में आवश्यक तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed